छत्तीसगढ़बलरामपुर

जनपद सदस्य के उप चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार हीरामणि सिंह की जीत,,,कांग्रेस ने मतदाताओं का जताया आभार…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर विकास खंड में जनपद सदस्य के उप चुनाव में जीते प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश राय ने जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 परसागुड़ी जनपद पंचायत राजपुर के परिणामों की आज विधिवत घोषणा कर जारी परिणामों में हीरामणि सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया है।
     जारी परिणामों के अनुसार श्रीमती हीरामणि सिंह को 1372  कौशल्या कौशिक को 1178 मत प्राप्त हुए हैं। खारिज मतों की संख्या 57 है कुल डाले गए मत निर्वाचन के दौरान 2607 थे विधि मान्य मतों की संख्या 2550 थी।


    घोषणा पश्चात नव निर्वाचित जनपद सदस्य हीरामणि सिंह ने कहा है कि मतदाताओं ने उनके बीच रहकर मेरे कार्यों का जो प्रतिसाद दिया है उसके लिए मैं आभारी हूँ और भविष्य में उनके बीच रह कर विकास के लिए तत्परता से समर्पण के साथ काम करूंगीं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा है की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुहार पर समर्थित प्रत्याशी को जीता कर आम मतदाताओं ने कांग्रेस के विकास मुलक कार्यों व नितियों पर मुहर लगाई है और विश्वास व्यक्त किया है कांग्रेस संगठन भी अपने काम पर खरा उतरी है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कांग्रेस के प्रति विश्वास करने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
        इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता,सुरेश सोनी,लालसाय मिंज,राजेश यादव,राम बिहारी यादव,जय प्रकाश,उगल यादव,कन्नी लाल, अजय यादव,सुनील,भोला,मृत्युंजय शर्मा,राज प्रकाश, कृष्णा सिंह,अर्जुन गोविंद,महेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button