बलरामपुर

जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक 07 अप्रैल को

जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज की सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक 07 अप्रैल 2022 को दोपहर 12.00 बजे कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र संयुक्त जिला कार्यालय भवन बलरामपुर में आयोजित की गई है। बैठक में खाद्य/सहकारिता विभाग अंतर्गत सोसायटी के माध्यम से संचालित योजनाओं पर चर्चा तथा लक्ष्य एवं उपलब्धि वितरण करने वाली सामग्री की मूल्य/दर, वर्तमान में वितरण प्रणाली अंतर्गत दिये जाने वाले सामग्री की उपलब्धता एवं वितरण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम/मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजनांतर्गत 2021-22 लक्ष्य/उपलब्धि, रेशम, हथकरधा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की वर्ष 2021-22 का लक्ष्य की प्रगति एवं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button