छत्तीसगढ़बलरामपुर

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मरकाम को संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी,,,गौरेला पेंड्रा मरवाही का मिला प्रभार…

न्यूज़ डेस्क। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम  एवं संगठन प्रभारी अमरजीत चावला के अनुमोदन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस जनक ध्रुव के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के लिए संगठन प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।


     छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जनक ध्रूव ने प्रदेश के सभी जिलों में बेहतर संगठनात्मक क्रियान्वयन के लिए संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है जिसके तहत पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने वाली तथा जनता के बीच अपनी गहरी पैठ रखने वाली बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्रीमती प्रभात बेला मरकाम को जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही का जिला संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button