छत्तीसगढ़बलरामपुर

जिला स्तरीय राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी की बैठक आयोजित,,,गौ रक्षा के मुद्दे पर हुई चर्चा…

राजपुर। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ का प्रथम परिचयात्मक बैठक बलरामपुर जिले के राजपुर हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।
      बैठक का मुख्य उद्देश्य परिचय एवं गौ माता की रक्षा के लिए जो भी कार्य हो सके उसे संपूर्ण करने हेतु रखा गया। बैठक के दौरान गाय माता की चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर जिला अध्यक्ष ऋषभदेव आजाद तिवारी के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई।जिलाध्यक्ष ने गाय माता की विशेषता को एवं उनके सुरक्षा तथा उनके गोबर और सारे भगवानों से जुड़े हुए बातों को साझा किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ऋषभ देव आजाद तिवारी ,जिला महामंत्री सत्यम तिवारी,जिला उपाध्यक्ष अकाश गोल्डर, जिला मंत्री अभिजीत कश्यप,जिला मंत्री अभिजीत मंडल, जिला प्रचार मंत्री मंगलम पांडे, जिला प्रचार मंत्री रितिक राज कश्यप सदस्य अमन दास, अशोक मेहता, उंजन मंडल ,पिंटू यादव, अरुण यादव, रितिक सिंह, नंद लाल यादव, विकास राय, सौरभ चटर्जी ,शिवकुमार, समर राए सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button