बलरामपुर

जिले से 10लाख की बकरा/ बकरी चोरी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जिले से लगभग ₹10 लाख की बकरा/बकरी चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है… पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से हुंडई/आर्टिका कार के साथ पांच नग बकरा बकरी भी जप्त किया है। इस मामले मैं बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

दरअसल बलरामपुर जिले के 7 अलग-अलग थानों में बकरा/बकरी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं जिसकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की घटना में उपयोग किए गए टैप,टॉर्च कट्टर के साथ हुंडई एवं अर्टिका कार 5 नग बकरा/बकरी जिसकी लगभग कीमत 20 लाख रुपए कि जप्त की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोरों के द्वारा महंगी गाड़ियों का उपयोग करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। वह इस मामले में शेष फरार चल रहे तीन आरोपियों की भी पतासाजी चल रही है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button