छत्तीसगढ़बलरामपुर

जीवनदान समाज सेवी संस्था की बैठक सम्पन्न,,,स्कूल कालेजो के विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क कप्यूटर प्रशिक्षण…

राजपुर। जीवनदान समाज सेवी संस्था बलरामपुर के जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने तीन ब्लॉक अध्यक्ष व 11 ब्लॉक समन्वयको की नियुक्ति कर दी है बरियों में आयोजित जीवनदान समाजसेवी संस्था की बैठक में इसकी घोषणा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें 10वीं 12वीं व कॉलेज के छात्र छात्राएं निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। जीवनदान समाज सेवी संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक समन्वयक अपने-अपने क्षेत्रों से छात्र-छात्राओं को बरियों स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण हेतु भेजा जाएगा जहां उन्हें एक माह का बेसिक प्रशिक्षण देकर संस्था की ओर से निशुल्क प्रमाण पत्र दिया जाएगा। स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए जीवनदान समाज सेवी संस्था के कंप्यूटर प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर अनीता मरकाम से उनके मोबाइल नम्बर 62672647647773870149 में संपर्क कर सकते हैं।


                देखे जीवनदान समाज सेवी संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक समन्वयकों की सूची…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button