बलरामपुररामानुजगंजवाड्रफनगर

डॉक्टर ने क्लीनिक का 3000 बिल के लिए गरीब महिला को बनाया बंधक “क्लीनिक में हुई महिला की मौत”IPC304,201 के तहत मामला पंजीबद्ध

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

क्लिनिक का 3 हजार रुपए बिल के लिए गरीब महिला को क्लीनिक में बंधक बनाने के बाद महिला की मौत, डॉक्टर ने महिला के पति से कहा, पैसे लेकर आओगे तभी पत्नी को छोड़ूंगा, डॉक्टर विक्रांत गुप्ता को IPC 304, 201 में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल..

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एक निजी क्लीनिक से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के डॉक्टर ने एक महिला मरीज को बंधक बना लिया था। बीमारी से गंभीर महिला मरीज को रुपए की खातिर वाड्रफनगर अस्पताल नहीं भेजने वाले निजी क्लीनिक के डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उचित इलाज के अभाव में महिला ने डॉक्टर के क्लीनिक में ही दम तोड़ दिया था। डॉक्टर ने मृतका के पति से कहा था कि जब तक 3 हजार रुपए नहीं दोगे, पत्नी को बाहर इलाज के लिए नहीं ले जाने दूंगा।

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सावित्रीपुर निवासी रामशरण अगरिया की पत्नी किसमतिया की अचानक तबियत बिगडऩे पर पति उसे इलाज के लिए प्राइवेट क्लीनिक संचालित करने वाले डॉक्टर विक्रांत गुप्ता के पास ले गया था। लेकिन यहां सही व उचित इलाज नहीं मिलने के कारण महिला की मौत हो गई थी।

पुलिस ने धारा 304 व 201 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी डॉक्टर विक्रांत गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button