बलरामपुर

तीन बच्चों के बाप ने किया दुष्कर्म… अब गया सलाखों के पीछे…

बलरामपुर।चलगली थाना में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आठ घण्टे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
     मामला 24 जुलाई की है जहाँ को प्रार्थी ने चलगली थाने में  रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 जुलाई की शाम करीब के 7 बजे आरोपी रामसूरत पिता सुदुन जाति चेरवा के द्वारा 13 वर्षीय नाबालिक पीड़िता को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाकर चिनवार जंगल ले गया जहाँ उसने 15 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। 21 जुलाई को पीड़िता चिनवार जंगल के कौवाखोह में मिली है,तब उसने माता पिता को घटना की बात को बताई।
      रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जाँच  में लिया था।जिसके बाद आरोपी को महज 8 घंटे के भीतर गिरवरगंज जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 363,366,376 – (2) (ढ) (3) एवं 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
    इस पूरे कार्यवाही में चलगली थाना प्रभारी सुनील तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक बैजनाथ राम, प्रधान आरक्षक मायापति सिंह, आर पंकज पटेल, संतोष गुप्ता, देवचंद पैकरा, अनूप खलखो, सैनिक रामाधार एवं महिला आरक्षक मनिया गुप्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button