छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन,छात्र-छात्राओं के मनभावन प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा …

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। जिले के प्रतिष्ठित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया. जिसका थीम था – इनक्रेडिबल इंडिया यानी अतुल्य भारत। कार्यक्रम की शुरुआत आर्ट एक्सहिबिशन से की गयी जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने किया। उन्होंने छात्रों द्वारा बनाई गयी कलाकृतियों को सराहा तथा आर्ट टीचर राजेश के आर (जिन्होंने पेंसिल कार्विंग में अमेरिकन बुक ऑफ़ इंटरनेशनल रिकॉर्ड में तीन बार स्थान प्राप्त किया है ) की भूरी भूरी प्रशंसा की। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से किया गया। मुख्य अतिथि, एम सी बी जिले के कलेक्टर पी एस ध्रुव, कार्यक्रम के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ( जी एम चिरमिरी एरिया), जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा एवं श्री यू टी कंज़रकर ( एम हसदेव एरिया) ने बच्चो की कलात्मकता की सराहना की। एमसीबी कलेक्टर ने शिक्षा से क्षेत्र में भारत देश के योगदान पर चर्चा की। घनश्याम सिंह ने पेरेंटिंग के कुछ महत्वपूर्ण टिप देते हुए , अभिभावकों को सलाह दी की दिन में कम से कम दो घंटे बच्चो को मोबाइल, लैपटॉप से दूर रखते हुए उन्हें ग्राउंड पर खेलने भेजें। यू टी कंज़रकर ने विद्यालय के दिनों दिन हो रही उनत्ति को सराहा तथा सभी अभिभावकों को बधाई दी की उनके बच्चे इस स्कूल का हिस्सा है जहा छात्रों के शैक्षिक , शारारिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के सभी संभव अवसर उप्लब्ध कराये जाते है। विद्यालय केचेयरमैन रमेश सिंह ने विद्यालय की विजन पर चर्चा की एवं अगले से कक्षा ग्यारवीं की शुरआत की घोषणा की। डायरेक्टर पूनम सिंह ने विद्यालय के लक्ष्य की चर्चा करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास के अपने वादे को दोहराया। कार्यक्रम में विगत शैक्षणिक सत्र के अकादमिक, उपस्थिति एवं ओलिंपियाड अचीवरस को सम्मानित किया गया। बच्चो ने विभिन राज्यों के लोक नृत्यो की मनभावन प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चो की संगीतमय प्रस्तुति जिसमे उन्होंने घर में रखे हुए टीन के डब्बो, बाल्टी,प्लास्टिक के डब्बो, लोहे की पाइप , बोतल एवं रेत को उपयोग करते हुए अपने म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुति दी। सभा की समाप्ति प्राचार्या अर्चना मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन एवं राट्रगीत से किया गया। कैंपस में अभिभावकों की उपस्थिति एवं बच्चो के उत्साह ने अद्भुत शमा बांधा ।

Related Articles

Back to top button