क्राइमछत्तीसगढ़बलरामपुर

दुष्कर्म का आरोपी 24 घण्टे के अंदर हुआ गिरफ्तार,,,राजपुर पुलिस की कार्यवाही…

राजपुर। हवस की आग में मनुष्य इतना अंधा हो जाता है कि वह सभी मानवता को ताक पर रख कर शर्मशार कर देने वाली घटना को अंजाम दे देता है। ऐसे ही एक मामला सामने आया है जिसमे राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में एक भीख मांगने वाली अधेड़ उम्र की महिला को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी हवस का शिकार बना डाला।
       जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को करीब तीन बजे दोपहर पीड़िता भीख मांगने कर्रा गांव के तरफ गई थी भीख मांगकर वापस जा रही थी कि रास्ते में उसकी चचेरी बहु मिली और दोनों साथ में शाम करीब 7 बजे घर वापस जा रहे थे।वे हजारी बनिया के रहर खेत पास पहुंचे ही थे तभी आरोपी मिला रास्ता रोक कर पीड़िता को पीछे से पकड़कर जमीन में पटक दिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया।जिसके बाद प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी राजपुर अखिलेश सिंह के निर्देश पर राजपुर पुलिस कर्रा थाना राजपुर स्थाई निवासी भफौली (उरांव पारा) थाना धौरपुर जिला सरगुजा निवासी आरोपी कठलू उर्फ अजय कुजूर पिता त्रिवेणी कुजूर जाति उरांव उम्र 26 वर्ष को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा  341, 376, के तहत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
      इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक शशिशेखर तिवारी, देवकुमार कुजूर, जुगेश्वर खलखो, प्रबोध मिंज, रामकुमार कवर, प्रवीण मिंज, महिला आरक्षक अनुपमा कपूर, करिश्मा एक्का शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button