कुसमीछत्तीसगढ़बलरामपुर

नगर की सड़कें जर्जर, कार्यालय में नही रहते अधिकारी जिम्मेदार कौन ?

अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। लोक निर्माण विभाग उप संभाग  कार्यालय कुसमी में सब इंजीनियर समेत लिपिक व अन्य स्टॉफ की एक ओर कमी बनी हुई हैं वही दूसरे तफर यहाँ पदस्थ अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय में न रह कर अनयंत्र रहना पसंद कर रहे हैं. इससे क्षेत्र के जनहित से जुड़े कई विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
       उल्लेखनीय हैं कि लोक निर्माण विभाग के सब डिवीजन कुसमी कार्यायल में एक एसडीओ समेत दो सब इंजीनियर 3 लिपिक 1 मानचित्रकार व कई पद स्वीकृत हैं। कुसमी उप संभाग के अंतर्गत दो अन्य भाग शंकरगढ़ एवं राजपुर भी शामिल हैं। कुसमी सब डिवीजन कार्यालय में एसडीओ जे के तिग्गा पदस्थ हैं जबकी सब इंजीनियर का दोनो पद रिक्त पड़ा हुवा हैं।यहाँ शंकरगढ़ सेक्सन के सब इंजीनियर बी तिर्की को कुसमी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वही तीन लिपिक के पद स्वीकृत हैं लेकिन कुसमी में एक मात्र पदस्थ लिपिक जितेन्द्र सोनी इस कार्यायल में ड्यूटी पर नही आते हैं। यहाँ पदस्थ मानचित्रकार सुरेंद्र सिंह भी यहाँ कार्य नही कर रहे हैं वे किस जगह पर हैं यह भी जाँच का विषय है?


    वहीं कुसमी उपसंभाग में पदस्थ एसडीओ जे के तिग्गा मुख्यालय में न रह कर राजपुर के शासकीय आवास में रह कर कार्य कर रहे हैं। मुख्यालय कुसमी का कार्यालय कुछ संविदा कर्मचारियों, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रहा हैं। एसडीओ जे के तिग्गा कभी कभार सप्ताह में एक दो दिन कुसमी कार्यायल पहुँचते हैं, जबकी यहाँ के अतिरिक्त प्रभार लिए सब इंजीनियर शंकरगढ़ में भी विभागीय कार्य की अधिकता के कारण कुसमी में नही रह पाते हैं इस प्रकार से विभाग के मुख्य कार्यालय का अधिकारी कर्मचारियों के अभाव व लापरवाही का शिकार हो जाने से यहाँ का हाल बेहाल हो गया है। क्षेत्रीय विधायक चिंतामणी महाराज लोक निर्माण विभाग के  संसदीय सचिव हैं लेकिन उनके विधानसभा में ही इस विभाग की ऐसी स्थिति निर्मित हो गई हैं इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही हैं।। कुसमी क्षेत्र के सामरी रोड़ सामरी चाँदो मार्ग करौंधा महुआडांड़ झारखंड मार्ग सहित कुसमी जशपुर मार्ग की स्थिति भी काफी समय से जर्जर हालत में हैं। इससे आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन विभागीय लापरवाही व जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है।

सड़के जर्जर घुल से बीमारियों को मिल रहा न्योता :-
         लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ महीने पूर्व ही कई लाख रुपये वार्षिक मद से खर्च कर जर्जर सड़क को जगह-जगह डामरीकरण के नाम पर सड़क सुधारने का काम किया गया हैं।किये गए कार्यों में कई स्थानों पर कागजों पर ही अत्यधिक मूल्यांकन कर राशि की बंदरबाट किये जाने कि जानकारी सामने आई हैं जो जांच का विषय हैं ? वर्तमान में कुसमी नगर में सड़को पर कई स्थानों में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डे हो चुके हैं जिसमे आय दिन मोटरसाइकिल से गुहरने वाले राहगीरों को वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना की संभावना बनी हुई हैं तथा दुर्घटना होती रहती हैं। इसके साथ -साथ सड़क किनारे बैठे व्यापारियों व नगरवासीयों को खस्ताहाल सड़क होने के कारण भारी मात्रा में धूल खाना पड़ रहा हैं नगरवासियों का कहना है कि यही आलम रहा तो जल्द ही धूल से बड़ी बीमारियों से को न्योता मिलेगा और दमा तथा साँस की बीमारी से नागरिक ग्रषित हो जाएंगे।

कुसमी एसडीओ जे के तिग्गा ने ये कहा :-
     कुसमी सब डिवीजन में कुल 5 सब इंजीनियर का स्वीकृत पद हैं लेकिन वर्तमान में एक ही सब इंजीनियर पदस्थ हैं। यहाँ के लिपिक जितेन्द्र सोनी डिवीजन कार्यालय रामानुजगंज में पदस्थ हैं वहीं मानचित्रकार सुरेंद्र सिंह को कलेक्टर द्वारा बलरामपुर में बन रहे कांग्रेस कार्यालय भवन में ड्यूटी लगाई गई हैं। आगे कहा मेरा कार्य क्षेत्र राजपुर तक है राजपुर में रह कर समय-समय पर कुसमी कार्यालय सहित पूरे क्षेत्र का दौरा जारी रहता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button