छत्तीसगढ़बलरामपुर

नगर में मनी शाँति पूर्ण तरीके से होली,,,संसदीय सचिव ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर दी शुभकामनाएं…

राजपुर। नगर में प्रेम व सौहाद्र का प्रतिक होली पर्व बड़ी शांति पूर्ण ढंग से मनाई गई।लोग एक दूसरे से मिलकर रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।वहीँ गाँधी चौक पर आयोजित होली मिलन समारोह में संसदीय सचिव ने शामिल होकर लोगो को होली की शुभकामनाएं दी।
   नगर में होली बड़ी ही शांति पूर्ण ढ़ंग से मनाई गई।लोग जगह जगह बाजे गाजे से साथ रंगोत्सव पर्व को मनाया।नगर के गांधी चौक सहित अन्य कई जगहों पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ रंग गुलाल के साथ होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी गई।नगर के गाँधी चौक पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिन्तामणि महराज ने भी शिरकत की व लोगो के साथ रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।चौक पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुँचे संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने होली के गीत पर लोगो के साथ जमकर थिरके।होली पर्व के मद्देनजर कोई अप्रिय घटना न ही इसके लिए सभी चौक चौराहों पर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह द्वारा पुलिस बल तैनात की गई थी।

इस दौरान राजू गुप्ता मनोज अग्रवाल कैलाश अग्रवाल नीलेश जायसवाल चिंटू अम्बष्ठ सब्बु अम्बष्ठ अरुण सोनी रंजीत सोनी सुरेंद्र यादव राजा मिश्रा बदरू गुप्ता प्रमोद ठाकुर सीटू उपाध्याय, धनंजय गुप्ता रत्नाम्बर मिश्रा रिंकू सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button