छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

नपाध्यक्ष के वार्ड ने जल प्रभारी के वार्ड को पिलाया पानी,वार्ड नंबर 17 की टीम ने जीत हासिल कर पहुंची सेमीफाइनल में…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में “मनेंद्रगढ़ प्रेसीडेंट क्लब” द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित वार्ड स्तरीय मनेंद्रगढ़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता लगातार जारी है। टूर्नामेंट के आठवें दिन वार्ड नंबर 14 और वार्ड नंबर 17 के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. जहां पहले बल्लेबाजी करते हुवे वार्ड नंबर 14 की टीम ने निर्धारित दस वोवर में महज 82 रन बनाकर 83 रन का लक्ष्य वार्ड नंबर 17 को दी. जिसके जवाब में वार्ड नंबर 17 की टीम सुरुआत से ही काफी अच्छी रही इस दौरान वार्ड नंबर 17 के खिलाड़ियों ने काफी तेजी से रन बनाते हुवे महज आठ वोवर में ही लक्ष्य को पूरा कर मैच अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Related Articles

Back to top button