बलरामपुररामानुजगंज

नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा किया गया ‘विकास के नए आयाम’

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 4 में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा किया गया। इस शुभारंभ में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल नगर पंचायत के पार्षद नगर पंचायत की टीम एवं प्रबुद्ध जन उपस्थिति रहे। विधायक बृहस्पति सिंह आंगनबाड़ी भवन का फीता काटते हुए आंगनबाड़ी में प्रवेश किया।

विधायक ने कहा कि इस वार्ड में आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति पहले ही हो चुकी था लेकिन किन्ही कारण वर्ष नहीं बन पा रहा था। लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष तथा नगर पंचायत की टीम की पहल पर वार्ड क्रमांक 4 में आंगनबाड़ी भवन बनाया गया जहां छोटे-छोटे बच्चों के लिए पढ़ने की अच्छी व्यवस्था के साथ आंगनबाड़ी के सामने पर्याप्त जगह खेलने की भी है । इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ की सरकार हर वर्ग का विशेष ध्यान रखती है छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है सबसे विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं जहां बलरामपुर रामानुजगंज जिला भी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button