छत्तीसगढ़बलरामपुर

नीतीश को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी,,,एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर…

न्यूज़ डेस्क। एन एस यू आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन एवं प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी के अनुमोदन एवं शोशल मीडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत के मार्गदर्शन से एन एस यू आई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने नीतीश तिर्की को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है।
     श्री तिर्की के इस नियुक्ति से बलरामपुर छात्र संगठन को मजबूती मिलेगी। नियुक्ति से संगठन में खुशी का माहौल है।नीतीश तिर्की छात्र की राजनीति में एक अलग पहचान रखते है और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं।नितीश ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आभार जताते हुए कहा की छात्र संगठन में मुझे प्रदेश सचिव की जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पार्टी के विचार धारा के अनुरूप पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करूँगा और छात्रों के हितों के लिए हमेशा आवाज बुलंद करता रहूँगा और संगठन को मजबूत करने  का काम करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button