कोरियाछत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से मिले चेंबर के पदाधिकरी….
भेंट मुलाकात में नागपुर – चिरमिरी रेलवे लाइन और बंद ट्रेनों को चलाने की मांग पर चेंबर ने चाहा केंद्र का हस्तक्षेप…..

कोरिया। मनेन्द्रगढ़ में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन व पदाधिकारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन, प्रदेश मंत्री संजीव ताम्रकार, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश अग्रवाल,मनोहर भाई खोडियार, मनीष अग्रवाल, कौशल अरोड़ा, विनय अग्रवाल ने नेताप्रतिपक्ष श्री कौशिक का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान नेताप्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। वहीं चेंबर पदाधिकारियों सहित उपस्थित सभी चेम्बर सदस्यों ने नागपुर – चिरमिरी हाल्ट रेलवे लाइन पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए इसे केंद्र के हस्तक्षेप से अति शीघ्र शुरू करवाए जाने की अपील की, एवं रेल यातायात बंद होने से व्यापार पर पड़ रहे दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए क्षेत्र की बंद पड़ी रेल गाड़ियों को पुन: चलाए जाने हेतु मांग की. जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर एवं विधानसभा में सकारात्मक चर्चा करने की बात कही। इस मुलाकात में नेता प्रतिपक्ष के अलावा पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णा बिहारी जायसवाल के साथ चेंबर के पदाधिकारियों के साथ ,प्रवीण जैन,पप्पू अग्रवाल, कोमल साहू, हितेश चावड़ा, राम किशन सोनी, दीपक गुप्ता,सौरभ ताम्रकार, सुधांशु श्रीवास्तव,मनीष कोठारी, लकी गुप्ता, जसपाल सिंह कालरा, प्रदीप जैन, आदि उपस्थित थे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button