कोरियाछत्तीसगढ़

पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की आशंका पर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार,रिपोर्ट के 24 घण्टे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

कोरिया। जिले के बैकुण्ठपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध में अपने साथी के साथ एक व्यक्ति पर टांगिया से जानलेवा हमला कर दिया .हमला होते ही प्रार्थी द्वारा शोर करने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया रजनमति ने थाना बैकुण्ठपुर आकर रिपोट दर्ज कराई कि उसके पति राजू साहू को आरोपी अनिल पैंकरा और रूपेश उर्फ छोटू सिंह रात में करीब 9:45 बजे काम करके  घर आ रहा था तभी उसके घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर घात लगाकर टागी से हमला कर दिए शोर करने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। राजू के सिर व हाँथ में टांगी के वॉर से गंभीर चोट आया है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रही है 

सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने टीम गठित कर लगातार फरार आरोपियों  की पतासाजी करने पर रिपोरी के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल पैंकरा को उसके निवास ग्राम खैरि डकई पारा से गिरफ्तार किया गया व सह आरोपी रूपेश सिंह को उसके निवास ग्राम महोरा नवापारा से गिरफ्तार किया गया पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अनिल की पत्नी के साथ राजू के अवैध संबंध होने की आशंका पर राजू साहू को जान से मारने की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिए घटना में प्रयुक्त टांगी व घटना के समय पहने कपड़े और मोटर सायकल को उनके बताए स्थान से गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button