बलरामपुररामानुजगंज
पुलिया के ऊपर से पानी भरने मुख्य सड़क से गांव का संपर्क टूटा

दो दिनों की झमाझम बारिश में रामचंद्रपुर – रामानुजगंज मार्ग पर पूलिया के उपर से बह रहा पानी, आवागमन बाधित।
बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कालिकापूर कुरसा नाला की पूलिया के उपर पानी भर गया है जिससे दोनों तरफ का संपर्क टूट गया है. रामचंद्र पुर और कालिकापूर के बीच यह नाला मौजूद है.
दो दिनों की लगातार बारिश के कारण पूलिया के उपर पानी भर जाने से जाम की स्थिति पैदा हो गई है और दोनों तरफ का आवागमन बाधित हो गया है. स्थानीय ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं.




