बलरामपुर

पुलिस महानिरीक्षक श्री डांगी ने की महिला संवेदना कक्ष का उद्घाटन…महिलाओं और बच्चों को मिलेगा अनुकूल वातावरण…

राजपुर।पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर सरगुजा रेंज के रतनलाल डांगी ने राजपुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली साथ ही उन्होंने राजपुर थाना में संवेदना कक्ष का उद्घाटन किया।
     आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू द्वारा जिले के सभी थानों में जन प्रतिक्षालय एवं संवेदना कक्ष तैयार कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजपुर थाने में संवेदना कक्ष का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक द्वारा किया गया जिसका उद्देश्य पीड़ित महिलायें एवं बच्चे थाना आये तो इस कक्ष में अनुकूल वातारण मिले और पुलिस अधिकारी से अपनी बात निर्भीक होकर कह सके तथा थाने में पदस्थ महिला अधिकारी इस कक्ष का उपयोग कर सके।


     इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी मनोज तिर्की, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रामानुजगंज नितेश गौतम, डीएसपी नक्सल ऑपरेशन डी.के. सिंह, डीएसपी क्राईम जितेन्द्र खुंटे एवं जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button