Uncategorizedबलरामपुर

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के जिला अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता बनाए गए

बलरामपुर न्यूज़ डेक्स प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सोनकर एवं प्रदेश संगठन महामंत्री आलोक श्रीवास्तव ने जिला अध्यक्ष राजेश यादव के अनुशंसा पर इस अभियान एवं संगठन को और मजबूती प्रदान करने हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संयोजक अश्विनी गुप्ता को युवा मोर्चा बलरामपुर का जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है..



नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस नई जिम्मेदारी को मैं वह बखूबी संभाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना को जनजाति व पिछड़ा वर्ग समाज तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध हूं प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा सैकड़ों योजना की शुरुआत की गई है जिसकी समुचित जानकारी के अभाव में ग्रामीण इसके लाभ से वंचित हो रहे हैं हम जिले में जिला प्रशासन को ध्यान आकर्षण करा कर इस अभियान के तहत आंदोलन के रूप में सभी पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे भविष्य में जिले में इस योजना के तहत नियुक्तियां कर प्रत्येक मंडल में टीम बनाकर टीम वर्क के तहत कार्य कर इस योजना का जो उद्देश्य उसकी पूर्ति हेतु जन जन तक जाकर जागरूकता का क्रियान्वयन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button