बलरामपुर

बलरामपुर जिले के बच्चों ने टॉप टेन में बनाई जगह, जिले को किया गौरवान्वित

बलरामपुर जिले के 2 विद्यार्थियों ने आज घोषित हुए छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम में छत्तीसगढ़ टॉप टेन में अपनी जगह बनाने में कामयाबी मिली है बलरामपुर की कक्षा 12वीं की छात्रा उमा सोनी ने प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया वहीं बलरामपुर के ही श्री राम गुप्ता ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्रदेश भर में दसवां प्राप्त करने में सफलता मिली है. दोनों विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, शिक्षकों सहित पूरे जिले को गौरवान्वित किया है.

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड की छात्रा उमा सोनी ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं में छत्तीसगढ़ टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है. उमा सोनी ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाड्रफनगर में पढ़ाई करते हुए 12वीं में 94.20% अंक हासिल करके छत्तीसगढ़ में दसवां स्थान प्राप्त किया है.

बलरामपुर के वाड्रफनगर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा उमा सोनी ने 94.20% अंक हासिल करके छत्तीसगढ़ में दसवां स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने अपनी सफलता से अपने माता-पिता और शिक्षकों सहित पूरे बलरामपुर जिले को गौरवान्वित किया है.

इंजीनियर बनना चाहती हैं उमा सोनी

उमा का कहना है कि वह आगे चलकर इंजिनियर बनना चाहती हैं और साथ ही देश तथा समाज की सेवा करना चाहती हैं. कोरोना काल के दौरान उन्हें पढ़ाई करने में काफी दिक्कत भी हुई. ज्यादातर पढ़ाई ऑनलाइन ही करनी पड़ी लेकिन अपने मेहनत,लगन से शिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने सफलता प्राप्त की है.

उमा सोनी को बचपन से ही शतरंज खेलने का भी शौक है उमा जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं.

डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं श्री राम

बलरामपुर के रामचंद्र पुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरपान के शासकीय हाईस्कूल में अध्ययन करने वाले छात्र श्री राम गुप्ता ने 96.83% अंक हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है. सामान्य किसान परिवार के घर से ताल्लुक रखते हैं उनके पिता राजेश गुप्ता एक किसान हैं श्री राम आगे चलकर भविष्य में डॉक्टर बनना चाहते हैं और समाज के लोगों की सेवा करना चाहते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button