बलरामपुर

बलरामपुर जिले के चौकी डवरा थाना पास्ता थाना में बालक बालिकाओं को विधिक जागरूक खेल-कूद और मनोरंजन के माध्यम से किया गया

जिला बलरामपुर रामानुजगंज चौकी डबरा, थाना पस्ता के ग्राम कोदौरा में उच्च अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर बालक बालिकाओं को जागरूक करने एवं खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से मनोरंजन कराने के उद्देश्य से  आस-पास के ग्रामो से बच्चों को एकत्र करके बाल सेमिनार का आयोजन कर चित्रकला, खेलकूद, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर  बच्चों को उचित ईनाम से प्रोत्साहित किया गया।  साथ ही बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा, गुड टच बैड टच इत्यादि आवश्यक जानकारियों के बारे में समझाइश दिया गया। उक्त कार्यक्रम में चौकी प्रभारी डबरा, एवं चौकी डबरा के समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button