छत्तीसगढ़बलरामपुर

बाजारों में बढ़ती चोरी को लेकर बरियों पुलिस ने किया निरीक्षण,,,लगेगी चोरी पर लगाम…

विष्णु अग्रवाल

बरियों।साप्ताहिक बाजार बरीयो में बढ़ती मोबाइल चोरी एवं मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को लेकर बरियों पुलिस सख्त कार्यवाई के मूड में नजर आ रही है।


        हाट बाजारों में दिनों दिन चोरों की संख्या में भारी इजाफा देखा जा रहा है।लोग बाजार में जरा सी भी लापरवाही बरतते है तो उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है।चोर बाजार में आये ग्रामीणों पर पैनी नजर लगाए बैठे रहते हैं और जरा सी भी मौका मिला तो लोगो के मोबाईल पर्स सब पल भर में गायब कर दे रहे हैं।हाट बाजार में हो रहे इस तरह के चोरी पर लगाम कसने और चोरो को पकड़ने बरियों पुलिस चौकन्ना हो गई है।इस तारतम्य में गुरुवार को बरियों के हाट बाजार में खुद चौकी प्रभारी रजनीश सिंह एवं सहायक उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा अपने पूरे दलबल के साथ बाजार में निगरानी करते नजर आए।पुलिस द्वारा की जा रही इस तरह की कसावट से जहाँ चोरों के हौसला पस्त होगा वहीँ ग्रामीण बेख़ौफ़ होकर बाजारों में आकर अपने जरूरत का सामान खरीद सकेंगे।आज निरीक्षण के दौरान बरियों पुलिस के आरक्षक प्रदीप यादव शैलेंद्र सिंह अजय किस्पोट्टा नागेंद्र पांडे एवं महिला आरक्षक अल्मा तिर्की पूरे दिन बाजार में मुस्तैद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button