बलरामपुरराजनीति

बृहस्पत कांड:-नोटिस होगा जारी पीएल पुनिया ने क्या कहा,,,देखिये एक्सक्लुसिव खबर,,

रायपुर। विधायक बृहस्पत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच चल रहे विवाद के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। कांग्रेस की तरफ से विधायक बृहस्पत सिंह को नोटिस जारी किया जाएगा, इस मामले में छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी एल पुनिया का बयान भी सामने आया है और उन्होंने कहा कि कल मामले को सुलझा लिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के ऊपर विधायक द्वारा लगाए गए आरोप के बाद पूरे प्रदेश में खलबली मची हुई थी और लगातार संगठन के तरफ से विरोध प्रदर्शन का दौर जारी था आज देर शाम छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने मीडिया के सामने आकर विधायक को नोटिस जारी करने की बात कही साथ ही उन्होंने कहा की स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव पर आरोप लगने के बाद टी एस सिंह देव की क्या भावना है उसे हम समझ सकते हैं उन्होंने कहा कि कल इस मामले को पूरी तरह से सुलझा लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button