बलरामपुर

बेटी को बचाने के लिए मां बनी ढा़ल, भिड़ गई भालू से, आगे क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर…

शंकरगढ़ न्यूज़ डेस्क– बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठली में अपने 10 साल की बेटी को बचाने के लिए एक मां भालू से भिड़ गई। काफी देर तक भालू के साथ महिला का संघर्ष हुआ लेकिन अपनी बेटी को उसने खरोच तक नहीं आने दिया हालांकि इस दौरान महिला बुरी तरह से घायल हो गई जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
महिला का नाम सुनीता है जिसकी उम्र 40 साल है रोजाना की तरह वह अपनी बेटी को लेकर जंगल की तरफ गई हुई थी उसी दौरान भालू ने उसकी बेटी पर हमला कर दिया लेकिन बेटी को महिला ने ढक लिया। बेटी को कुछ ना हो इसके लिए उसने भालू से लड़ाई की और उसे वहां से भगाया लेकिन उसके शरीर में कई जगह भालू ने नोच कर घायल कर दिया है महिला का इलाज अब शंकरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button