छत्तीसगढ़बलरामपुर

भाजपा कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न,,,विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा…

राजपुर। भाजपा जिला नेतृत्व के आह्वान पर नगर में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित किया गया।भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शशिकला भगत के मुख्य आतिथ्य में बैठक सम्पन्न की गई।


   कार्यसमिति की बैठक में शक्ति केंद्र एवं बूथ कोर ग्रुप समिति का सत्यापन किया गया साथ ही आगामी दिनाँक 6 दिसम्बर को कवर्धा चलो कार्यक्रम, 13 दिसम्बर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर उदघाट्न एवं 25 दिसंबर को सुशासन दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया।


     कार्यक्रम में अध्यक्षता अनिल कुमार दुबे ने किया।इस दौरान सहदेव लकड़ा प्रदीप जायसवाल कन्हाई राम शंकर अग्रवाल रामधनी राम अरुण अग्रवाल राजेन्द्र सिंह सहित मंडल के सभी मोर्चा के वरिष्ठ-कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button