बलरामपुर

भाजपा का विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…

शंकरगढ़-किसानों को खाद बीज की हो रही समस्या को लेकर बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में आज भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में भाजपा ने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में पूरे जिले के भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए थे।
हाईस्कूल मैदान में पहले आम सभा का आयोजन किया गया जहां भाजपा के नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भाषण दिया उसके बाद पूरे शहर में रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की गई।भाजपा की ये विशाल रैली के बाद एसडीएम ऑफिस का घेराव किया और राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपने आंदोलन को खत्म किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button