छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली,बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली के पहले क्षेत्र की महिलाओं से समर्थन के लिए किया आयोजन,11 नवंबर को बिलासपुर में प्रस्तावित है हुंकार रैली…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया.जिसमें मुख्यरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उर्मिला नेताम,पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, चम्पा देवी पावले के साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उर्मिला नेताम ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं के प्रति उत्पीड़न,अत्याचार बढ़ रहे हैं. जिसका सबसे बड़ा कारण पूरे प्रदेश में बिक रहे शराब है. कांग्रेस ने प्रदेश में शराब बंदी का वादा कर के सत्ता में आई थी और अब तक शराब बंदी नहीं कि गयी है. जिसके विरोध में बाइक रैली का आयोजन कर आगामी 11 नवम्बर को बिलासपुर में होने जा रहे हुंकार रैली के लिए एकत्रित किया जा रहा है।

बाइट- उर्मिला नेताम,भाजपा महिला मोर्चा

वहीं पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि आगामी 11 नवम्बर को बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा हुंकार रैली प्रस्तावित है जिसमे क्षेत्र की महिलाओं को एक करने के मकशद से बाइक रैली का आयोजन किया गया है। वहीं बिलासपुर में कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर उन्होंने कहा कि भले ही प्रशासन अनुमति नहीं दी है. मगर उसके बाद भी हम बढ़चढ़ कर रैली का आयोजन करेंगे। रैली के दौरान महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की

Related Articles

Back to top button