छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

होटल से बिरयानी ले कर जा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, लोगों ने गंभीर हालत में एनएच 43 से उठाकर अस्पताल पहुंचाया, सीसीटीबी कैमरा में दुर्घटना हुआ कैद…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। जिले के नागपुर तिराहे के समीप एनएच 43 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने एक व्यक्ति को ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया. इस घटना का दुकान में लगे सीसीटीवी में में कैद हो गया। दरअसल नागपुर तिराहे और नागपुर चौकी के बीच में स्थित एक होटल से युवक बिरयानी लेकर सड़क पार कर रहा था. इतने में बैकुंठपुर की ओर से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने ठोकर मार दी. ठोकर लगने के बाद युवक काफी दूर गिर गया जिससे युवक को गंभीर चोट लग गयी। वहीं पास के कुछ लोगों ने युवक को उठाकर तत्काल अस्पताल में पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।

सीसीटीबी फुटेज

Related Articles

Back to top button