छत्तीसगढ़बलरामपुर

मंदिरों के ताले टूटे,परंतु चोर नही हो पाए कामयाब,,,जांच में जुटी पुलिस…

राजपुर।बीती रात नगर के मां महामाया मंदिर एवं राधे कृष्ण मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है चोरों ने दोनों ही मंदिर के मुख्य दरवाजे कि ताला तोड़ अंदर घुसने में कामयाब रहे परंतु गर्भ गृह का ताला नहीं तोड़ सके जिससे चोरों के मंसूबे पर पानी फिर गया।
      घटना गुरुवार की रात की है जहां महामाया मंदिर एवं राधा कृष्ण मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ चोर अंदर तो प्रवेश कर गए परंतु माँ महामाया मंदिर के गर्भ गृह का ताला नहीं तोड़ पाने से मंदिर के अंदर रखें मां महामाया के मुकुट एवं अन्य आभूषण चोर नहीं ले जा सके जबकि राधे कृष्ण मंदिर में चोरों ने घुसकर मंदिर के समान उथल-पुथल कर दिए और मंदिर में आर्टिफिशयल आभूषण होने के कारण चोरों ने उसे वहीं छोड़ दिया। वही चोरों ने मां महामाया मंदिर में गर्भ गृह के ताला को त्रिशूल से तोड़ने का अथक प्रयास किए परंतु उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई।


      गौरतलब है कि महामाया मंदिर में सीसीटीवी काफी दिनों से खराब पड़ी हुई है जिससे चोरों की शिनाख्त करने में कठिनाई हो रही है। पूर्व में भी चोरों ने कई बार मंदिर में चोरी करने का प्रयास किया एवं चोरी भी हुई है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है की मंदिर से सटे थाना होने के बाद भी बेखौफ होकर चोर चोरी के प्रयास को अंजाम दे रहे हैं। बहरहाल जानकारी लगते ही राजपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जायजा ली एवं संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button