मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ पहुंचे श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी,स्थानीय पत्रकारों ने किया जोरदार स्वागत…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के नगर आगमन पर स्थानीय पत्रकारों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सतीश गुप्ता की अगुवाई में मनेन्द्रगढ़ के एक निजी होटल में पहुंच मालार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान रविकांत सिंह,सुजीत शाह,शराफत अली,राहुल द्विवेदी,अशफाक अहमद मौजूद रहे।

वहीं सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष से पत्रकारों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुवे होने वाली परेशानियों,जरूरतमंद पत्रकारों को शासन से मिलने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई. श्री अवस्थी ने सहज रूप से सभी स्थानीय पत्रकारों की बात सुन समस्या निराकरण कराने हर संभव मदद दिलाने की बात कही।

Related Articles

Back to top button