छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ में रात्रिकालीन फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ रंगारंग आगाज,उद्घाटन मैच में वार्ड नंबर 17 हुई विजय

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में “मनेंद्रगढ़ प्रेसीडेंट क्लब” द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित वार्ड स्तरीय मनेंद्रगढ़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो,मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल,मनेन्द्रगढ़ जनपद अध्यक्ष डॉक्टर विनय शंकर सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल,जिला पंचायत सदस्य उषा करियाम,एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा,राजकुमार केशरवानी,भाजपा नेता लखनलाल श्रीवास्तव,तपन मुखर्जी के साथ पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि,राजनीतिक दल के नेता मौजूद रहे।

वहीं उद्घाटन मैच में वार्ड क्रमांक 17 और वार्ड क्रमांक 20 के बीच पहला मैच खेला गया. जिसमे वार्ड क्रमांक 17 विजय हुई। इस दौरान विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर पर सहयोग कर रही. क्षेत्र में खेल को लेकर हर संभव मैं कार्य करता रहूंगा. मैं इस मनेन्द्रगढ़ का बेटा हूँ आज जिस विद्यालय के सामने ग्राउण्ड में यह टूर्नामेंट हो रहा है इसी विद्यालय में मैं पढ़ा हूँ। वहीं “मनेंद्रगढ़ प्रेसीडेंट क्लब” के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष की मांग पर मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने ग्राउण्ड में स्थायीरूप से लाइट लगवाने की घोषणा की। आपको बता दें कि विगत बारह वर्षों से टूर्नामेंट कराया जा रहा है और प्रत्येक वर्ष लाइट लगवाने में काफी परेशानी होती है।

Related Articles

Back to top button