बलरामपुररामानुजगंज

धू-धू कर जलने लगा ट्रक “ऊंची लपटें देखकर लोगों के रूह कापी”

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में जामवंतपुर के पास आज एक ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक में आग लगने के बाद ट्रक पूरी तरह से जल चुका था बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई



ट्रक में क्लिंकर लोड था और यह अंबिकापुर की तरफ से बिहार औरंगाबाद श्री सीमेंट प्लांट की ओर जा रहा था कि अचानक जामवंतपुर के पास पहुंचते ही ट्रक में आग लग गई। ट्रक में आग कैसे लगा इसका पता अब तक नहीं चल पाया है लेकिन जैसे ट्रक में आग लगी वह धू-धू कर जलने लगी ट्रक एक पेड़ के नीचे किनारे खड़ा कर दिया।

ड्राइवरों परिचालक अपनी जान बचाकर भागा आग की लपटें इतनी ऊंची ऊंची उठ रही थी जिसे देखकर लोगों की रूह काप गई, ट्रक में आग लगने के कारण धुएं का गुबार भी चारों ओर फैल गया था, सूचना मिलने के बाद तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था। वही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया

Related Articles

Back to top button