कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदुर्गप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरहेल्थ

लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल की पहल—निशुल्क जांच शिविर आज बलरामपुर जिले के लोगों निशुल्क स्वास्थ्य जांच

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर: आज ऑडिटोरियम भवन में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल अंबिकापुर द्वारा आयोजित, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी मरीजों की जांच

बलरामपुर |
शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित ऑडिटोरियम भवन में आज एकदिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्री लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल, अंबिकापुर द्वारा आयोजित किया गया है, जो सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा।

इस शिविर में मरीजों की जांच करने के लिए अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। इनमें शामिल हैं:

डॉ. प्रतीक खरे (MD) – आंतरिक रोग विशेषज्ञ

डॉ. अविना (DM) – हृदय एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ

डॉ. गौरव कुमार (DNB) – न्यूरोलॉजी एवं रीढ़ रोग विशेषज्ञ

डॉ. आयुषी अग्रवाल (MS) – स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ


शिविर का उद्देश्य जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराना है। जांच के साथ-साथ मरीजों को आवश्यक उपचार संबंधी सलाह और आगे के इलाज के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

हॉस्पिटल ने शुरू की 24×7 आपात सेवा
श्री लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल, जो कि अंबिकापुर में एक ख्यातिनाम चिकित्सा संस्थान है, ने हाल ही में बलरामपुर जिले के मरीजों के लिए 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं और एंबुलेंस सुविधा की शुरुआत की है। इससे जिले के गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए तुरंत मदद मिल सकेगी।

सभी मरीजों से शिविर में आने की अपील
हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अनीश पांडे ने जिले के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर शिविर में पहुंचें। उन्होंने कहा कि यह शिविर विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी होगा जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते।

जन संपर्क अधिकारी (PRO) मनोज कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि हॉस्पिटल भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें और अधीक जानकारी के लिए उनके मोबाइल नम्बर 9009990501 पर संपर्क करे।

Related Articles

Back to top button