कोरियागढ़वागरियाबंदगोदरमानाचिरमिरीछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डटेक्नोलॉजीदिल्लीप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराज्यसभारामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुर

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों से 37 भरमार बंदूकें बरामद, 37 लोग गिरफ्तार

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS


बलरामपुर  – एक समय नक्सल आतंक की गिरफ्त में रहे सामरीपाठ थाना क्षेत्र के कई गांवों में अब पुलिस की मजबूत पकड़ देखने को मिल रही है। हाल ही में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गांवों से 37 भरमार बंदूकें जब्त की हैं और 37 लोगों को गिरफ्तार किया है।



एसपी वैभव बैंकर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चरहु, भूताही, पीपरढाबा, चुनचुना समेत आधा दर्जन गांवों में भारी मात्रा में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर दबिश दी गई और हर गांव से अवैध भरमार बंदूकें बरामद की गईं।

ये भरमार बंदूकें आमतौर पर नक्सली गतिविधियों में इस्तेमाल होती रही हैं। ऐसे में इनका ग्रामीणों के घरों से मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 37 आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।



एसपी बैंकर ने बताया कि इससे पहले भी पुलिस ने क्षेत्र के जंगलों से तीन भरमार बंदूकें बरामद की थीं, जिसके बाद खुफिया तंत्र को सतर्क कर पूरे नेटवर्क को सक्रिय किया गया था। अब की गई कार्रवाई उसी सतर्कता का नतीजा है।

गौरतलब है कि यह इलाका पहले नक्सलियों के कब्जे में था और यहां तथाकथित ‘जनताना सरकार’ भी सक्रिय थी। लेकिन सुरक्षा बलों की लगातार कार्यवाही और ग्रामीणों की बढ़ती जागरूकता ने अब इस क्षेत्र को लाल आतंक से काफी हद तक मुक्त कर दिया है।

वैभव बैंकर



पुलिस की इस कार्रवाई को सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button