अनुशासनहीनता पर बलरामपुर SP बड़ी कार्रवाई थाना प्रभारी सहित दो आरक्षक निलंबित

बिना अनुमति बंगाल भेजे गए पुलिसकर्मी निलंबित, तामिली के बजाय की अनुशासनहीन हरकतें
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज ज़िले से पश्चिम बंगाल भेजे गए दो प्रधान आरक्षकों को ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीन गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

कुसमी थाना प्रभारी निरीक्षक ललित यादव ने प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा और प्रांजुल कश्यप को नोटिस तामिली के लिए आसनसोल (पश्चिम बंगाल) भेजा था, लेकिन उन्होंने इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति नहीं ली थी।
शिकायत मिली कि दोनों आरक्षक तामिली पर अमल करने के बजाय अन्य अनावश्यक गतिविधियों में लिप्त थे। इस पर बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर रक्षित केंद्र बलरामपुर में लाइन अटैच कर दिया।
पुलिस विभाग में इस लापरवाही को गंभीरता से लिया गया है, और अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



