कोरियाछत्तीसगढ़

मारुति ईको कार के साइलेंसर चोरी करने वाले अंतर राज्य चोर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क कोरिया जिले में विगत कुछ माह से मारूती इको कार के साइलेंसर चोरी की घटना लगातार बढ़ रही थी, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल द्वारा लगातार कार्ययोजना तैयार कर सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में थाना मनेन्द्रगढ़ में एक ही रात में चार इको कार के साइलेंसर चोरी करने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक कोरिया की कार्ययोजना अनुसार तुरन्त ही मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा 05 आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

पूछताछ दौरान आरोपी प्रकाश मसीह ने नवाबउद्दीन को अम्बिकापुर से रायगढ़ जाने वाली बस में चोरी किये गये साइलेंसर को पार्सल बनाकर रायगढ़ भेजना बताया । तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा एक संयुक्त टीम गठित कर उपरोक्त व्यक्ति को टारगेट किया गया चूंकि यह व्यक्ति स्वयं सामने नही आता था अतः तकनीकि विश्लेषण के आधार पर टीम द्वारा रायगढ़ में दबिश दी गई एवं वहां 03 व्यक्तियों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ दौरान नवाबउद्दीन ने बताया कि वह लगभग एक साल से अपने साथी शाहरूख और इंतजार के साथ रायगढ़ में विभिन्न स्थानो पर रहकर कोरियर के ही माध्यम से इको गाड़ी का साईलेंसर खरीदते थे और उसे तोड़ कर मेरठ साईलेंसर के लोहे को रायगढ़ के एक कबाड़ी को बेचते थे और साइलेंसर के इस्ट को जो काफी महंगा बिकता है उसे मेरठ में एक व्यक्ति को 15000/रुपये किलो की दर से बेचते थे।

अपराधियो द्वारा अपराध सबूत पाये जाने से तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया बचे हुये आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा।

उपरोक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में कमलाकांत शुक्ला थाना प्रभारी चिरमिरी, सचिन सिंह थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक इस्तेयाक खान, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, प्रमोद यादव, की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button