मोहर्रम मिलन समारोह के वीडियो पर बोले विधायक बृहस्पति सिंह रामविचार नेताम के कार्यकर्ता एवं भाजपा के पदाधिकारी हैं

विधायक बृहस्पति सिंह ने कल मोहर्रम मिलन समारोह महुआ मिलन स्थान पर हुई घटना पर बोला कि यह सभी रामविचार नेताम में भाजपा के पदाधिकारी हैं जो हिंदू मुस्लिम ईसाई के बीच अभी तक सभी धर्मों को मिलकर सोहद्र पूर्ण त्यौहार मनाने की परंपरा को बिगाड़ने की साजिश की गई थी जिसे सभी लोगों ने मिलकर न काम किया है

लोग जितने लोग हल्ला कर रहे थे वह सभी भाजपा के नेता हैं उनमें से कोई भी आम मुस्लिम समुदाय के लोग नहीं हैं वही मुस्लिम समुदाय के द्वारा मुझे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में बुलाया गया था और यह परंपरा बहुत पुरानी है जहां हिंदू मुस्लिम ईसाई सभी एक मंच पर बैठकर इस त्योहार को मनाते आ रहे हैं इसी परंपरा का निर्वहन तत्कालीन सदर के द्वारा भी किया गया था सदर के आमंत्रण पर ही मैं उस कार्यक्रम में गया था और मुस्लिम समुदाय ने मेरा बहुत ही अच्छे से स्वागत अभिनंदन किया और मैंने भी उन्हें सौगात दी है वहीं उन्होंने मुझसे हैंडपंप की मांग की थी जिसे मैंने तत्काल पूरा करने का भी आश्वासन दिया है

वही विधायक बृहस्पति सिंह आगे बताते हैं कि इस तरीके का घटना आपसी सौहार्द एवं सभी के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है इसलिए इन सभी चीजों से बचें किसी के बहकावे में आकर कोई भी कदम ना उठाएं जिससे आने वाले समय में हमारी आपसी भाईचारा बिगड़े

उस मंच पर उपस्थित सभी समुदाय के लोग थे जिन्हें मुस्लिम समुदाय ने सम्मानित किया जो तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही हैं
सदर इश्तियाक अंसारी महावीरगंज ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व ही हम सभी लोगों ने स्थानीय विधायक बृहस्पति सिंह को आमंत्रित किया था और भाजपा के नेताओं से भी कहा था कि माननीय रामविचार नेताम जी को भी आमंत्रित कर लीजिए जिससे इस कार्यक्रम में शामिल हो सके और एक ही मंच पर जो भी इस कार्यक्रम में आना चाहेंगे दोनों का स्वागत किया जाएगा लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रामविचार नेताम जी को आमंत्रित नहीं करना था उन्हें इस तरीके का उपद्रव करना था जिसके कारण उन्होंने नेताम जी को आमंत्रित नहीं किया किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में इस तरीके का उपत्रों नहीं होना चाहिए था अतिथि का अनादर भारतीय संस्कृति में ईश्वर का अनादर माना गया है जिसकी हम सभी समाज की तरफ से घोर निंदा करते हैं


