कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदेशपुलिसप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

रामानुजगंज के प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, दिनभर होंगे धार्मिक आयोजन

रामानुजगंज के प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, दिनभर होंगे धार्मिक आयोजन


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा हुआ है और पूरा क्षेत्र हनुमान भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। मंदिर परिसर में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है।
प्राचीन हनुमान मंदिर रामानुजगंज समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है, ताकि दूर-दूर से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


मंदिर के प्रमुख पुजारी धनंजय मिश्रा और आनंद मिश्रा के द्वारा मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला के तहत इसके पश्चात हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे दिन सुंदरकांड सहित विभिन्न कांडों का वाचन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भक्ति का लाभ ले रहे हैं।
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर नगर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी भगवान हनुमान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।


वहीं साथ ही हनुमान मंडली के सभी सदस्य भी सुबह से ही मंदिर परिसर में सक्रिय हैं। मंडली के सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। प्रसाद वितरण, भीड़ व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों में मंडली के सदस्य लगातार सेवा दे रहे हैं, जिससे मंदिर में आने वाले भक्तों को सुचारु रूप से दर्शन और पूजा का अवसर मिल सके।


हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर युवाओं द्वारा भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शोभायात्रा को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।


इस धार्मिक आयोजन में प्राचीन हनुमान मंदिर समिति के  अजय सोनी के साथ अजय गुप्ता (तूती), अजय केसरी, प्रमोद मिश्रा, अशोक केसरी, अशोक पुरी, सुनील गुप्ता, अरुण केसरी, धर्मप्रकाश केसरी, जासु केसरी, कृष्ण गुप्ता, आशीष गुप्ता और शिव कुमार यादव सहित अनेक श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।


हनुमान जन्मोत्सव के इस अवसर पर पूरा रामानुजगंज क्षेत्र भक्ति और आस्था के माहौल में डूबा हुआ है और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button