बलरामपुर

राजस्व एवं खाद्य विभाग की कार्यवाही में 174 बोरा अवैध धान जप्त


बलरामपुर प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन, संग्रहण, उपार्जन केन्द्रों में बिचौलियों एवं कोचियों के अवैध धान पर कार्यवाही की जा रही रही है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर राजस्व व खाद्य विभाग अवैध धान के परिवहन, विक्रय को रोकने के लिए सक्रियता के साथ जुटा हुआ है। विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 174 बोरी धान जप्त किया गया।
कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम त्रिशुली में विनोद जायसवाल के द्वारा पिकअप वाहन के माध्यम से 60 बोरी अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था। जिसे खाद्य निरीक्षक एवं टीम के द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार विकासखण्ड राजपुर के ग्राम डिगनगर में राजेश्वर गुप्ता के द्वारा 63 बोरी तथा पतरापारा के कृष्णा द्वारा 51 बोरी धान खरीद कर मण्डी में बेचने के उद्देश्य से अवैध रूप से भण्डारित किया गया था। जिसे जप्त कर मण्डी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर सभी अधिकारी-कर्मचारी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ अपने कर्त्तव्य का निवर्हन करते हुए त्वरित कार्यवाही करें।

15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को कोविड-19 का कोवैक्सीन टीका ही लगाया जाना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button