बलरामपुररामानुजगंज

रामानुजगंज में खुला जिले का पहला “श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर” सस्ती दरों पर मिलेगी उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

जिलेवासियों को सस्ते दाम में गुणवत्ता युक्त दवाइयां मिले, इसी उद्देश्य के साथ नगरीय निकाय, रामानुजगंज में श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से किया। श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर के माध्यम से लोगों को 300 से अधिक जेनेरिक दवाइयां, सर्जिकल आइटम, सौंदर्य प्रसाधन, शिशु आहार व हर्बल उत्पाद सस्ते दामों में आसानी से मिलेगा। श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर के माध्यम से सभी आय वर्ग के लोगों को सामान्य से कम कीमत पर दवा उपलब्ध कराना तथा दवाइयों पर होने वाले आर्थिक बोझ को कम करना ही मूल उद्देश्य है। महंगे होते स्वास्थ्य सेवाओं तथा दवाओं के कारण लोग अपना इलाज नहीं करा पाते हैं, लेकिन श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से लोगों को सस्ती दवाएं मिलेगी।

श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से 84 स्थानों पर श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को बधाई दी। 169 शहरों के 188 स्थानों में श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर खोला जाएगा, जिसमें 251 एलोपैथिक जेनेरिक दवाइयां, 27 सर्जिकल आइटम, शिशु आहार तथा 69 हर्बल प्रोडक्ट मिलेगा। जिले के नगर पंचायत रामानुजगंज में पहला श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खोला गया है, जहां कम लागत में दवाओं के साथ-साथ होम किट व ट्रैवल किट भी मिलेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना लगभग तीन साल पहले शुरू की गई, वहीं शहरी स्लम क्षेत्र के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने मुख्यमंत्री शहरी स्लम क्लिनिक योजना 2020 शुरू की गई। अब इसी कड़ी में यूनिवर्सल स्वास्थ्य सेवा देने सस्ती दवा दुकान राज्य भर के 169 शहर में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर नाम से शुरू किया जा रहा है।


शुभारंभ के अवसर पर जिला मुख्यालय से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बंसत सिंह, वहीं मेडिकल स्टोर रामानुजगंज से एसडीएम गौतम सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष अशोक जयसवाल विजय रावत राजेश सोनी और अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी सहित उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button