कोरियाछत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित

शराफत अंसारी कोरिया/मनेन्द्रगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत का कोरिया जिला दौरा,गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित

कोरिया- छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत 25 जनवरी 2022 को दोपहर 1 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकाप्टर से कोरिया जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम सलका हेतु प्रस्थान करेंगे। इस दौरान डॉक्टर महंत का दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। वहीं शाम 4 बजे से स्थानीय कार्यक्रम में सम्मलित होकर बैकुण्ठपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के दूसरे दिन डॉक्टर महंत 26 जनवरी को सुबह 9 बजे बैकुण्ठपुर के शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित होंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह के बाद सुबह 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. महंत दोपहर 2 बजे बैकुण्ठपुर के ग्राम सलका से हेलीकाप्टर द्वारा पुलिस ग्राउंड रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button