कोरियाछत्तीसगढ़

विधायक गुलाब कमरो के नेतृत में निकला विशाल सात सौ मीटर का तिरंगा यात्रा, भारत माता की जयघोष से गुंजा पूरा वनांचल क्षेत्र,भरतपुर सोनहत विधानसभा अंतर्गत केल्हारी में जनसैलाब के बीच हुआ कार्यक्रम सम्पन…

कोरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भरतपुर सोनहत विधानसभा में आजादी की गौरव यात्रा विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व सम्पन हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में जन सैलाब मौजूद रहा. आज का भारत जोड़ो पद यात्रा भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोड़की स्थित देवालय मंदिर में विधायक गुलाब कमरो द्वारा पूजा-अर्चना कर शुभारंभ कर केल्हारी में समाप्त किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को फूलमाला से स्वागत किया गया। इस दौरान मनेन्द्रगढ़ जनपद अध्यक्ष डॉक्टर विनय शंकर सिंह,थाना प्रभारी प्रदुम्न तिवारी,जिला कांग्रेस कमेटी,ब्लाक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़,सोनहत,भरतपुर,कोटाडोल,महिला कांग्रेस,कांग्रेस सेवादल,मजदूर कांग्रेस,किसान कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,पार्षदगण,समस्त एल्डरमेन, जनप्रातिनिधि,सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button