बलरामपुररामचंद्रपुर

विधायक बृहस्पत सिंह के गृह ग्राम में भाजपा ने मारी सेंध, जनपद सदस्य उपचुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार कि ऐतेहासिक जीत..


जनपद पंचायत रामचंद्रपुर क्षेत्र क्रमांक 24 भँवरमाल-नगरा में हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्यासी श्रीमती सुशीला खलखो ने क्षेत्रीय विधायक बृहस्पत सिंह के पैतृक ग्राम में विधायक के करीबी प्रत्यासी को 490 मतों के अंतर से हराकर ऐतेहासिक जीत दर्ज कि है..

गौरतलब है कि जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के क्षेत्र क्रमांक 24 में जनपद सदस्य का पद रिक्त हुआ था जो कि अजजा महिला हेतु आरक्षित थी जहां 20 जनवरी को उपचुनाव हुआ, यहां कांग्रेस ने श्रीमती सुनीता सिंह को प्रत्यासी बनाकर उतारा था और , वहीं भाजपा ने श्रीमती सुशीला खलखो पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया था, आज हुए मतदान में कुल 65 प्रतिशत मत पड़े थे जिससे कयास लगाया जा रहा था कि सत्ता पक्ष का झुकाव होने के कारण कांग्रेस समर्थित प्रत्यासी की एकतरफा जीत होगी परंतु मतदान उपरांत मतगणना में जब परिणाम सामने आए तो कांग्रेस समर्थित प्रत्यासी श्रीमती सुनीता सिंह को महज 822 मत मिले जबकि भाजपा समर्थित प्रत्यासी श्रीमती सुशीला खलखो को 1312 मत प्राप्त हुए इस प्रकार भाजपा समर्थित प्रत्यासी ने 490 मतों से कांग्रेस समर्थित प्रत्यासी को करारी शिकस्त देकर ऐतेहासिक जीत दर्ज कर ली..

राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने नवनियुक्त जनपद सदस्य और भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई.. कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के पैतृक गांव में कांग्रेस समर्थित प्रत्यासी की करारी हार और भाजपा समर्थित प्रत्यासी की ऐतेहासिक जीत दर्ज होने पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने फोन के माध्यम से नवनियुक्त जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला खलखो एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं सहित भँवरमाल-नागरा के समस्त मतदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए सभी को बधाई भी दी है

भाजपा ने अपने प्रत्यासी को जीत दिलाने हेतु शैलेश गुप्ता को यहां का प्रभारी बनाया था एवं चुनाव के दौरान सहयोग हेतु भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता एवं भाजयुमो जिला मंत्री अजय यादव अश्वनी गुप्ता बिट्टू पाल तथा संतोष यादव और किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरवन यादव ने उपस्थित होकर अपने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, इस उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्यासी को जीत दिलाने में पूरे चुनाव के दौरान मेहनत कर इस चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए ग्राम के वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह पटेल वेद प्रकाश सिंह उत्तम लाल गुप्ता विनोद सिंह सुरेंद्र सिंह प्रदीप ठाकुर सुखराम सिंह मोहर लाल सिंह आयाम राजा राम कुशवाहा लालमोहन ठाकुर संजय केरकेट्टा दीपक सिंह बंधन सत राज सिंह संजय गुप्ता कन्हाई सिंह विक्रम गुप्ता सुनील सोनी लल्लू यादव शिवब्रत सिंह गोपाल आयाम पिंटू अगरिया इत्यादि कार्यकर्ताओं का भी उपस्थिति और सहयोग प्रार्थनीय है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button