बलरामपुर

विधायक विनय जायसवाल पहुंचे बलरामपुर,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलरामपुर पहुंचे जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल को बलरामपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए बतौर मुख्यातिथि बनाया गया है। वहीं आज बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 14 में जिला पंचायत सदस्य प्रभात बेला मरकाम एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक विनय जायसवाल जी का भव्य स्वागत किया गया।

जिसके बाद बलरामपुर के ग्राम बरियों में विधायक विनय जायसवाल, प्रभात बेला मरकाम के द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। तो वही डॉ विनय जयसवाल का रामानुजगंज एनएसयूआई एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ा और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत रामानुजगंज किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button