छत्तीसगढ़बलरामपुर

शाइन डेंटल क्लीनिक का हुआ शुभारंभ,,,दांतो के मरीजों को मिलेगी सभी प्रकार की सुविधा…

राजपुर। नगर में डेंटल क्लीनिक की प्रारंभ होने से अब राजपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी दांतो से संबंधित सभी समस्याओं का इलाज करा पाएंगे।नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 में पोस्ट ऑफिस के समीप प्रारंभ हुए इस सर्व सुविधा युक्त शाइन डेंटल क्लीनिक में प्रशिक्षित डॉक्टरों के देखरेख में दांत संबंधी सभी रोगों उपचार का किया जाएगा।


       राजपुर सहित आसपास के ग्रामीणों को अपने दांतो संबंधी इलाज के लिए अब उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। वार्ड क्रमांक 9 में प्रारंभ हुए इस शाइन डेंटल क्लीनिक में दांतो से संबंधित सभी रोगों का उपचार मिल सकेगा। इससे पहले राजपुर नगर व आसपास के क्षेत्र के लोगों को अपने दांतों के इलाज के लिए शहर जाना पड़ता था। दांतो से सम्बंधित क्लीनिक खुलने से अब स्थानीय लोगों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी राजपुर में ही बेहतर इलाज की सुविध मिलेगी। क्लीनिक के संचालक डॉक्टर रचना गुप्ता ने बताया कि क्लीनिक में दांत निकालना हो दांत लगाना हो या पायरिया जैसी बीमारी हो या दांत के नसों से संबंधित इलाज हो या फिर दांत से संबंधित किसी भी प्रकार की बीमारी हो उसकी संपूर्ण इलाज हमारे सर्व सुविधा युक्त क्लीनिक में उपचार संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button