छत्तीसगढ़बलरामपुर

शारदीय नवरात्र पर भक्तिमय हुआ पूरा शहर,,,मंदिर देवालयों सहित दुर्गा पंडालों में उमड़ रहे हैं श्रद्धालु…

राजपुर।शरदीय नवरात्रि के अवसर पर आसपास के मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा हैं।नगर के मां महामाया मंदिर सहित गाँधी चौक पर दुर्गा पंडाल माँ काली मंदिर एवं आसपास के सभी मंदिरों में श्रद्धालु अपने अनुरूप पूजा अर्चना में लगे हैं।


       इन दिनों पूरा नगर भक्तिमय हो गया है।मंदिरों पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।नौ दिन चलने वाले शारदीय नवरात्र पर भक्तजन माँ दुर्गा के उपासना व पूजा अर्चना में लगे हैं।इस वर्ष माँ महामाया मंदिर में 66 तेल व 126 घृत मनोकामना दीप प्रज्जवलित किए गए है।लोग प्रतिदिन सुबह शाम मंदिर में होने वाले आरती में शामिल होकर मंदिर में बटनें वाले भंडारा का प्रसाद ग्रहण कर रहे है।इस वर्ष भी मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की गई है प्रतिदिन मंदिर में सजावट के लिए फूलो को बदला जा रहा है।मंदिर में की गई सजावट भक्तजनों को बेहद आकर्षक व मनमोहक लग रहा है।मंदिर में व्यवस्था हेतु मंदिर समिति के लोग लगे हुए हैं।मंदिर के पुजारी प्रेम पांडेय व राघवेंद्र पांडेय के द्वारा मंदिर में पूजा सम्पन्न कराया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष मनोज बंसल, राजकुमार सोनी मनोज गुप्ता कान्हा अग्रवाल, बंटी अग्रवाल अमित गर्ग सतीश गर्ग विद्यानंद दुबे विकास बंसल पंकज गुप्ता रवि सोनी सहित मंदिर में व्यवस्था हेतु महेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल मघु व प्रवीण अग्रवाल सक्रिय हैं।नौ दिन चलने वाले इस शरदीय नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिर में पूर्णाहुति के पश्चात कन्या भोज सहित अखण्ड भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


      
       वहीँ गांधी चौक पर प्रतिवर्ष की भाँती इस वर्ष भी भव्य दुर्गा पंडाल लगाकर आकर्षक साज सज्जा किया गया है जहाँ माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है।दुर्गा पंडाल में भी प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं।दुर्गा पंडाल में प्रतिदिन आरती पश्चात ना-ना प्रकार के भंडारे का प्रसाद वितरण किया जा रहा है।गांधी चौक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी पंकज मिश्रा के द्वारा भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना सम्प्पन कराया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष नथुनी गुप्ता,संजय सिंह,सुरेश सोनी, उपेंद्र गुप्ता,राजू गुप्ता दिपेश गर्ग अनिल गर्ग, सुधीर अम्बष्ठ, सतीश जायसवाल,अशोक सोनी अमित सिन्हा राहुल गुप्ता संजय गुप्ता, शुभम सोनी, राजा मिश्रा, सत्यम गुप्ता सहित अन्य लोग सक्रिय है।दुर्गा पंडाल में भीड़ को देखते हुए नगर निरीक्षक अखिलेश सिंह ने यातायात व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था हेतु पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

      शरदीय नवरात्रि के अवसर पर माँ महामाया मंदिर सहित मंदिर परिसर में स्थित काल भैरव मंदिर, मां शीतला माता मंदिर, मां संतोषी मंदिर, हनुमान मंदिर, गायत्री मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, शनि देव मंदिर एवं बूढ़ाबगीचा स्थित माँ काली मंदिर में पुजारी गणेश भगत, नवकी में माँ समलाई मंदिर में गांव के बैगा, ग्राम बघिमा में मां चन्द्र घण्टा मंदिर, ग्राम बरियों में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी के द्वारा भक्ति-भाव के साथ पूजा-अर्चना सम्प्पन कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button