बलरामपुर

शोकाकुल परिवार से मिले राज्यसभा सांसद, आर्थिक मदद के साथ साथ दिया हर संभव मदद का भरोसा..

बलरामपुर न्यूज़ डेस्क– रामानुजगंज विधानसभा के जनता के बीच हमेशा सुख-दुःख में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम अपने बलरामपुर प्रवास के दौरान शोक संतृप्त परिवार से मिले,बीते दिनों नाला में बहने से बलरामपुर जनपद के ग्राम पथरी की महिला एवं उसके दो बच्चों की मृत्यु हो गई थी। आज ग्राम पथरी पहुंच कर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने शोक संतप्त परिवार से मिल शोक संवेदना व्यक्त की है एवं आर्थिक मदद के साथ-साथ हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है उनके साथ भाजपा नेता धीरज सिंह देव , बलरामपुर ब्लाक के जनपद अध्यक्ष विनय पेकरा , भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता बंशीधर गुप्ता ,सोशल मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, मंटू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button