छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान की बैठक सम्पन, नई कार्यकारिणी में बीरेंद्र श्रीवास्तव बने संस्था के अध्यक्ष, मनेन्द्रगढ़ मे सूत्र सम्मान आयोजन की घोषणा,अलग-अलग प्रदेशो से पहुंचेंगे वरिष्ठ साहित्यकार

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। मनेंद्रगढ़, सरगुजा अंचल की वर्ष 1977 से संचालित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान मनेंद्रगढ़ की सत्र 2022- 25 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई. पंजीयक कार्यालय रायपुर द्वारा प्रमाणित कार्यकारिणी में अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हारुन मेमन, सचिव पुष्कर तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रमोद बंसल ,सह सचिव गौरव अग्रवाल, सहित वरिष्ठ सदस्य इंदिरा सेंगर, निरंजन प्रसाद मित्तल, नागेंद्र जायसवाल, अनिल जैन एवं अरविंद श्रीवास्तव, कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए.

इस दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्य निरंजन मित्तल ने कहा की नई कार्यकारिणी पर संस्था के माध्यम से नगर के सांस्कृतिक विकास के दायित्वों को पूरा करने की जिम्मेदारी है. वरिष्ठ सदस्य इंदिरा सेंगर ने कहा कि संस्था को अपने सम्मान के अनुरूप आगे भी सभी को साथ लेकर कार्य करना होगा.

हारून मेमन,उपाध्यक्ष

वहीं संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव ने सदस्यों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित जगदलपुर की सूत्र पत्रिका द्वारा जारी सूत्र सम्मान समारोह के मनेंद्रगढ़ में संबोधन संस्था द्वारा आयोजित किए जाने की जानकारी दी.आंचलिक भाषा पर लेखन के लिए घोषित “सूत्र सम्मान” के संयोजक विजय सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 6 नवंबर 2022 को मनेंद्रगढ़ के इस आयोजन में अलग-अलग राज्यों के राष्ट्रीय स्तर के 20 से ज्यादा वरिष्ठ साहित्यकारों की मनेंद्रगढ़ पहुंचने की संभावना है. यह आयोजन मनेंद्रगढ़ की सांस्कृतिक हलचल में एक मील का पत्थर साबित होगा. संबोधन संस्था के उपाध्यक्ष हारुन मेमन ने सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हम अपने 45 वें वर्षगांठ पर आंचलि आंचलिक काव्य गोष्ठी का आयोजन करने जा रहे हैं. जिसमें अंचल के साहित्यकारों की काव्य प्रस्तुति एवं लेखन परिचय से मनेंद्रगढ़ की सांस्कृतिक पहचान में एक पन्ना और जुड़ेगा. संस्था की बैठक में राजकुमार पांडे अधिवक्ता कल्याण समिति एवं नरेंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की.

Related Articles

Back to top button