छत्तीसगढ़बलरामपुर

भाजपाइयों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए, 7 सूत्रीय मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर न्यूज डेस्क – जिले के सामरी विधानसभा में भाजपाइयों के द्वारा विधानसभा स्तरीय एसडीएम कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया गया। पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के नेतृत्व में घेराव तथा प्रदर्शन किया गया भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा राजपुर मंडी प्रांगण में सभा करने के बाद घेराव के लिए निकली जहां एसडीएम कार्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया।

भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।सामरी विधानसभा के पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक सिद्धनाथ पैकरा ने बताया कि प्रदेश संगठन के आवाहन पर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन पश्चात संयुक्त कलेक्टर ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन लिया । ज्ञापन सौंपने पश्चात भाजपाई एक बार फिर से मंडी प्रांगण गए जहां से फिर वह अपने गंतव्य के लिए निकल गए। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button